छत्तीसगढ़

नशे में धुत मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जेठ का वीडियो वायरल, पुलिस पर रौब झाड़ने का आरोप.!आरक्षकों में पनपा आक्रोश ! मीडिया के सामने मुंह छुपाने की कोशिश .!

डेस्क।अंबिकापुर के नया बस स्टैंड में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जेठ, राजू राजवाड़े, नशे में धुत होकर पुलिस पर रौब झाड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 25 अगस्त की रात का है, जब राजू राजवाड़े अपनी गाड़ी नया बस स्टैंड में खड़ी कर शराब का सेवन कर रहे थे।

इस घटना की जानकारी मिलते ही एक बस एजेंट ने पुलिस को शिकायत की, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद, राजू राजवाड़े ने अपने राजनीतिक प्रभाव का प्रदर्शन किया और पुलिस पर रौब झाड़ने लगे। घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद भी, पुलिस के आला अधिकारियों ने राजू राजवाड़े पर कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बजाय, इस मामले में प्रधान आरक्षक को लाईन अटैच कर दिया गया है।

पुलिस के इस निर्णय से विभाग के आरक्षकों में निराशा और आक्रोश फैल गया है। विभाग के भीतर ऐसे निर्णयों से आरक्षकों का मनोबल गिरता हुआ दिख रहा है, जिससे पुलिस बल की कार्यक्षमता और निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।

error: Content is protected !!