छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा चमत्कार ! भक्त कर रहे थे शिवलिंग में जलाभिषेक अचानक प्रकट हुए भगवान शिव और गणेश …। मोबाइल में कैद हुआ भगवन दर्शन का अद्भुत नजारा..!

डेस्क खबर / सावन महीने के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे शिव भक्त उस समय हैरान रह गए जब जल चढ़ाने के दौरान शिवलिंग पर अचानक भोलेनाय और उनके पुत्र गणेश की छबि उभर आई ..शिवलिंग में हुई इस अद्भुत घटना को लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया .. और पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया जिसके बाद इस घटना की जानकारी मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में पहुंच गई और लोग भगवान शिव के अद्भुत चमत्कार और दर्शन के लिए भारी संख्या में मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की आराधना में लीन हो गए और शिवलिंग में जलाभिषेक करने लगे । सावन महीने में हुए इस चमत्कार की लोग भोलेनाथ की कृपा मान कर उनका आशीर्वाद लेते नजर आए..आप भी ध्यान से देखिए पूरा वीडियो और कीजिए भगवान शिव और गणेश प्रभु का दर्शन ।
मिली जानकारी के अनुसार बालोद के ग्राम पीपरछेड़ी में जब सावन के तीसरे सोमवार को भक्त अपने आराध्य शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ा रहे थे उसी वक्त यह अद्भुत नजारा अचानक प्रकट हुआ और देखते देखते शिवलिंग में शिव और गणेश की तस्वीर उभर आई । वहीं इस घटना के बाद तालाब पर स्थित शिव मंदिर में भक्ती की बयार बहने लगी और जय भोलेनाथ के नारो से पूरा क्षेत्र गूंज उठा ।
अब यह विश्वास है या अंधविश्वास इसकी हम नहीं करते …. लेकिन शिवलिंग में भगवान शिव और भगवान गणेश की प्रतिमा दिखने के बाद यहां लगातार भक्तों का जमावड़ा जारी है…. और लगातार भक्त यहां जल और दूध चढ़ा रहे है….