छत्तीसगढ़

NDTV के पत्रकार निलेश त्रिपाठी को दिल्ली में मिलेगा अवार्ड., छत्तीसगढ़ के पत्रकार भी बना रहे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान ,पत्रकार जगत में गर्व का माहौल .।

दिल्ली डेस्क खबर / NDTV में छत्तीसगढ़ ब्यूरो में महत्वपूर्ण जिम्मा संभाल रहे पत्रकार निलेश त्रिपाठी को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था के हालात पर निलेश की एक ग्राउंड रिपोर्ट को अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। एक्सचेंज 4 मीडिया समूह द्वारा देश में बेहतर पत्रकारिता के लिए ’40 अंडर 40 अवार्ड’ दिया जाता है, और साल 2024 के लिए चयनित पत्रकारों में निलेश त्रिपाठी भी शामिल हैं।

12 अगस्त को दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में निलेश त्रिपाठी को यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा। निलेश मूलतः भिलाई के रहने वाले हैं और उनकी पत्रकारिता के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। राष्ट्रीय स्तर के इस अवार्ड के लिए एनडीटीवी संस्थान द्वारा निलेश त्रिपाठी की स्टोरी नामित की गई थी।

 

इस अवार्ड के लिए स्टोरी शॉर्ट लिस्ट होने के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिसमें निलेश ने बेहतर प्रदर्शन किया। यह अवार्ड उन्हें उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दिया जाएगा, जो उनके कार्य की सराहना और मान्यता का प्रतीक है।

 

निलेश त्रिपाठी की इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता जगत में गर्व की अनुभूति कराई है और उनके योगदान को व्यापक रूप से मान्यता मिली है। उनके काम ने न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी पहचान को मजबूत किया है।

 

निलेश त्रिपाठी को यह अवार्ड मिलने से यह स्पष्ट होता है कि छत्तीसगढ़ में भी उत्कृष्ट पत्रकारिता हो रही है और यहां के पत्रकार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

error: Content is protected !!