छत्तीसगढ़

VIDEO – सरकारी शराब दुकान मे दिखी बीजेपी नेता की दादागिरी ..! चिल्हर को लेकर विवाद में जमकर की गाली गलौच ..। गृहमंत्री के क्षेत्र का मामला .!

डेस्क खबर / छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री के क्षेत्र कवर्धा में एक वीडियो वायरल होने से खलबली मची हुई है । जहां एक सरकारी शराब की दुकान में उस वक्त कोहराम मच गया जब दुकान के बाहर से दुकान के अंदर कर्मचारियों को गाली गलौज करते नजर आए । इस वीडियो को वायरल करते हुए कहा जा रहा की सामने आई बीजेपी नेता की दादागिरी .!

 

नोट –वीडियो में काफी अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया कृपया बच्चो और महिलाओं को दूर रखे , आवाज बंद रखे

 

 

बताया जा रहा है कि सरकारी शराब दुकान में कवर्धा के नगर पंचायत पिपरिया में सांसद प्रतिनिधी व भाजपा नेता का शराब दुकान में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था बताया जा रहा है कि शायद चिल्हर की बात को लेकर बहसबाजी हुई थी । जिसके बाद बीजेपी नेता शिवचरण पटेल ने अपना आपा खो दिया और कर्मचारियों को काउंटर से भद्दी भद्दी गालिया दी दुकान से बाहर निकलने को ललकारा ।इस दौरान शराब दुकान में शराब लेने गए नेताजी के साथी भी अपना दम दिखाते हुए नजर आए । इतना ही नही सांसद प्रतिनिधि शिवचरण पटेल नगर पंचायत पिपरिया के वॉर्ड क्रमांक एक का पार्षद प्रतिनिधि भी है,यही कारण है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता शराब दुकान में मामूली बात को लेकर दादागिरी कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन और पार्टी की ओर से इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है ,लेकिन इस मामले ने क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक चर्चा का बजट गर्म है । लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश के गृहमंत्री के क्षेत्र में यह मामला सामने आने के बाद विपक्ष को एक बार फिर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर घेरने का अवसर जरूर दे दिया है ।

error: Content is protected !!