डेस्क खबर

मैं बिजली विभाग का अधिकारी हूं , मेरे से मत लिया करो खाने का पैसा .। अधिकारी ने कागज में लिख कर दी धमकी , कट गई बिजली । पढ़िए पूरा मामला और देखिए कैमरे में कैद अधिकारी की करतूत ..!

डेस्क खबर … मैं विधुत विभाग का ईई हूं, क्या तुम मुझसे खाना का पैसा लोगे..? मैं जब भी खाना खाने आता हूं, तो मुझसे पैसा मत लिया करो, और अगर मुझसे पैसा लोगे तो मैं बिजली कनेक्शन काट दुंगा….. यर बोल है विधुत विभाग के कार्यपालन अभियंता की…. जो बीती शाम करीबन 6 बजे नेशनल हाइवे 30 में स्तिथ सोनी ढाबा में खाना खाने गए हुए थे और जब खाने का बिल देने के समय बिल नही दूंगा कहकर संचालक से बहस करना शुरु कर दिया और कहा कि जब भी मैं ढाबे में खाना खाने आऊ तो मुझसे खाने का बिल मत लेना और अगर लोगे तो तुम्हारा बिजली कनेक्शन काट दूंगा…. काफी बहस के बाद आखिर में ईई में ऑनलाइन खाने का पेमेंट कर दिया…..

जिसका सीसीटीवी का फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हुआ है…. लेकिन जाते जाते कार्यपालन अभियंता ने ढाबे के संचालक को धमकी दी कि एक घँटे में तुम्हारा लाइन काटूंगा ऐसा कहकर एक कागज में अधिकारी ने धमकी भी लिख कर दी और ढाबा में धमकी भरा पत्र लिख कर वहां से चला गया…. जिसके बाद ठीक एक घँटे में ढाबे की लाइन कट गई…. जिसकी लिखित शिकायत ढाबे के संचालक ने पुरूर थाने में की है…. और कार्यवाही की मांग की है…..जिसका वीडियो और पत्र भी सामने आया है । जो चर्चा का विषय बना हुआ है ।

error: Content is protected !!