दो स्टाफ नर्स को कलेक्टर ने किया निलंबित , बाल बाल बचा नदी में बहता बाइक सवार युवक ,अधिकारी का शव मिलने से SECL में शोक की लहर । वायरल वीडियो के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर पढ़िए और देखिए VIDEO….

डेस्क खबर /। बलरामपुर के राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो स्टाफ नर्सों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई राजी पड़हा हॉस्टल की शिक्षिका और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में की गई। शिक्षिका और बच्चे सीएचसी राजपुर में इलाज के लिए पहुंचे थे, जहां पर स्वास्थ्य केंद्र की नर्सों ने उनके साथ अभद्रता की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला तूल पकड़ गया। बलरामपुर के कलेक्टर ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए नर्सों के खिलाफ सख्त
बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा ! बाल बाल बचा बाइक सवार ..
छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं। कोंडागांव जिले के केशकाल, धनोरा और फरसगांव क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। नारंगी, भंवरडीग, बारदा, बडे़खोली और पासंगी नाले में जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का संपर्क कट गया है। केशकाल के कुंएमारी क्षेत्र में नदी पार करते समय एक बाइक सवार युवक को बचाते हुए ग्रामीणों का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस, राजस्व और पीडब्ल्यूडी की टीम सुरक्षा के लिए तैनात हैं। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो
कुसमुंडा खदान में सैलाब, अधिकारी की मौत ।
शनिवार शाम कोरबा जिले के एशिया के सबसे बड़े ओपन माइन्स कुसमुंडा खदान में अचानक जलभराव से सैलाब आ गया। इस सैलाब में एसईसीएल के अधिकारी जितेंद्र नागर बह गए। रविवार सुबह रेस्क्यू टीम ने उनका शव बरामद किया। मृतक जितेंद्र नागर की उम्र लगभग 41 वर्ष थी और वे कुछ वर्ष पहले WCL चंद्रपुर से ट्रांसफर होकर कुसमुंडा आए थे। इस दुखद हादसे के बाद कुसमुंडा एसईसीएल क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है l
