VIDEO – पेड़ से टकराई पैसेंजर ट्रेन ! पायलट को आई हल्की चोट । यात्रीगण ध्यान दे ,रेल यातयात मार्ग हुआ प्रभावित ।

डेस्क खबर / बालोद जिले के दल्लीराजहरा से अंतागढ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन एक विशालकाय बरगद पेड़ से टकरा गई। इस घटना में ट्रेन चालक को चोटें आईं और ट्रेन पटरी से उतर गई। सूचना मिलने के बाद रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रेन को वापस पटरी पर लाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
बताया जा रहा है कि डेमो पैसेंजर ट्रेन का खाली रैक दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर जा रहा था, जो सुबह करीब 6 बजे बालोद होते हुए रायपुर जाने वाली थी। लेकिन ट्रेन भानुप्रतापपुर पहुंचने से पहले मुल्ले कैंप के पास रेलवे ट्रैक पर गिरे बरगद पेड़ से टकरा गई। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण बरगद का पेड़ रेलवे ट्रैक की तरफ गिर गया था, और अंधेरा होने की वजह से ट्रेन का इंजन पेड़ से टकरा गया। इस टकराव के कारण ट्रेन के पायलट को हल्की चोट आई और ट्रेन का इंजन का एक चक्का पटरी से उतर गया।
इस दुर्घटना के कारण आज भानुप्रतापपुर से दुर्ग और रायपुर जाने वाली ट्रेन रद्द हो गई है। घटना में ट्रेन के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे आम लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार से बुधवार तक सुबह 7 बजे चलने वाली ट्रेन भी आज शुक्रवार होने के कारण नहीं चल पाई, जिससे क्षेत्र के लोगों को दूसरे ट्रेन की सुविधा नहीं मिल पाई। इसके चलते दल्लीराजहरा, बालोद सहित आसपास के सैकड़ों लोग आज ट्रेन सुविधा से वंचित हो गए हैं।
रेलवे विभाग की टीम ट्रेन को वापस पटरी पर लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। बहरहाल, यह देखना होगा कि ट्रेन सुविधा कब तक बहाल हो पाती है।