छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्रियों से महत्वपूर्ण बैठकें । अहम मुलाकात के बाद मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चा । किसकी होगी छुट्टी ? किसको मिलेगा मौका .? लग रहे कयास ।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुलाकातें की ।सबसे पहले, वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से उनके आवास पर चार बजे के आसपास मिले । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं और उनकी प्रगति पर चर्चा करना था मुख्यमंत्री राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्रीय सहायता की मांग भी की है ।
इसके बाद, मुख्यमंत्री शाम साढ़े चार बजे केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से रेल भवन में मुलाकात की इस बैठक में राज्य में रेलवे परियोजनाओं और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा हुई ।मुख्यमंत्री राज्य में नई रेल लाइनों, स्टेशनों के आधुनिकीकरण और रेल सेवाओं के विस्तार के लिए केंद्रीय मदद से विस्तार में भी चर्चा हुई ।
कल।रात मुख्यमंत्री गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की ।इस बैठक में राज्य की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई इसके अलावा, मुख्यमंत्री राज्य की जनता की सुरक्षा के लिए और अधिक केंद्रीय सहायता की मांग की भी जानकारी मिल रही है

मुख्यमंत्री इन मुलाकातों में राज्य में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी और छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले छह महीनों की उपलब्धियों से केंद्रीय मंत्रियों को अवगत कराया।केंद्र सरकार का पूरक बजट आने वाला है, और मुख्यमंत्री इस अवसर का उपयोग राज्य की जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को केंद्रीय मंत्रियों तक पहुंचाने के लिए करेंगे। वे राज्य के विकास के लिए केंद्रीय सहायता की मांग करेंगे, जिससे राज्य में विकास कार्यों को और गति मिल सके।

मुख्यमंत्री की इन बैठकों से छत्तीसगढ़ राज्य को केंद्र से अधिक सहयोग मिलने की उम्मीद है, जो राज्य के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगा। इन महत्वपूर्ण मुलाकातों के परिणामस्वरूप राज्य में स्वास्थ्य, रेल और सुरक्षा क्षेत्रों में नई योजनाओं और परियोजनाओं का आगमन हो सकता है, जिससे राज्य की जनता को लाभ होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा एवं खेल मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी से दिल्ली स्थित उनके निवास पर मुलाकात कर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईएसआईसी अस्पताल और भारतीय खेल प्राधिकरण के नए सेंटर खोले जाने की दिशा में सार्थक चर्चा की। बनी सहमति के आधार पर राज्य सरकार जल्द ही प्रस्ताव बनाकर भेजेगी।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी भी मौजूद रहे।
वही इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे की जल्द ही छत्तीसगढ़ में कुछ मंत्रियों के प्रभार बदले जा सकते है और कुछ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाया भी जा सकता है। और वरिष्ठ विधायको को मंत्री के रूप के इस हफ्ते शपथ दिलाई जा सकती है । एक दो दिन के अंदर नए मंत्रियों के नए मंत्रिमंडल के गठन का भी राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है । और अपने नेता के मंत्री के रूप में शपथ का दावा भी समर्थक कर रहे है । खैर अनुमानों का दौर के साथ सुगबुगाहट के बीच इस हफ्ते साफ हो ही जाएगा की किन मंत्रियों की छुट्टी होगी और किसको नया मंत्री पद मिलेगा .? इसकी प्रबल संभावना जताई जा रही है।