गर्भवती गाय को धारदार चाकू मारा ! दिल दहला देने वाला दृश्य हुआ कैमरे में कैद ! युवक की हुई पहचान ! तलाश में जुटी पुलिस ! देखिए वीडियो पढ़िए खबर !

डेस्क खबर / छत्तीसगढ़ के पूज्य दुर्ग के रुआबांधा से एक दिल के दहला देने वाली घटना वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हों गई । जिसमे एक युवक हिंदू धर्म में पूजे जाने वाली एक गर्भवती गौ माता को पेट में चाकू मारता हुआ दिखाई दे रहा है .? इतना ही नहीं इस दरिंदे ने कुछ देर बाद गर्भवती गाय के पेट में फंसे चाकू को भी निकालने का प्रयास किया .।


मानवता की सारी हदें पार करने वाले इस विडियो के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है .. बताया जा रहा की गाय ,,करीब 5 महीने से गर्भवती थी …
इसके बाद प्रशासन और गौसेवको की मदद से गर्भवती गाय का इलाज कर उसके पेट में फंसे चाकू को सुरक्षित बहार निकाल दिया है । और गाय और उसके पेट में पल रहे बच्चा भी सुरक्षित बताया जा रहा है ..चाकू की जो तस्वीर सामने आई है चाकू बहुत ही खतरनाक और धारदार बताया जा रहा है ।
भिलाई नगर थाना क्षेत्र की पुलिस आरोपी को तलाश में जुट गई है । आरोपी की पहचान रामशंकर उम्र 27 साल के रूप में की गई है । वारदात को अंजाम देने के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है । पुलिस ने इस मामले में गवाह को भी थाने तलब किया है । बताया जा रहा है की आरोपी आदतन बदमाश है और पहले भी जेल जा चुका है । अब आरोपी की गर्भवती गाय से क्या दुश्मनी थी .? यह तो जांच के बाद पता चल पाएगा पर सामने आए इस वीडियो ने एक बार फिर इंसानियत को जरूर शर्मशार कर दिया है ।
