रिश्वतखोर पटवारी को किया गया तत्काल प्रभाव से निलंबित.! किसान से 10 हजार रु रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल ..।

डेस्क ख़बर/ किसान से जमीन बटाकन को लेकर पर्ची पट्टा बनाने के नाम पर किसान से 10 हजार की रिश्वत लेना पटवारी साहब को महंगा पड़ गया । इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था ..कबीरधाम कलेक्टर के जांच के निर्देश के बाद पटवारी घनश्याम मेरावी के तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया में वायरल पटवारी द्वारा लिए जा रहे रिश्वत की खबर को तत्काल संज्ञान में लिया। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की पंडरिया एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर द्वारा जांच की गई एवं पीड़ित किसान का बयान लिया गया।
पंडरिया एसडीएम ने बताया कि सोशल मीडिया न्यूज से प्राप्त वीडियो और पीड़ित किसान का बयान लिया गया। बयान एवं प्रारम्भिक जांच के आधार पर पंडरिया विकास खण्ड के हल्का पटवारी क्रमांक 15 के घनश्याम मेरावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।