बिलासपुर

FIR दर्ज होते ही फरार हुआ पार्षद अमित सिंह .. फर्जी रसीद देने वाले निगम के पार्षद के खिलाफ धोखाधड़ी का हुआ जुर्म दर्ज ।

बिलासपुर। मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत निर्मित दुकानों का फर्जी रसीद देकर किराए वसूलने वाले नगर निगम के वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी पार्षद फरार है। पुलिस की टीम खोजबीन में जुटी है।

नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को शिकायत मिली कि वार्ड क्रमांक 50 में नगर निगम ने मुख्यमंत्री स्वाललंबन योजना के तहत बनी दुकान में किराए के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। कोई निगम की रसीद काटकर किराया का पैसा ले लिया है। शिकायत सही मिलने पर दोषी को पकड़ने के लिए नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने निगम के संपदा शाखा के उपायुक्त सती यादव, जोन सात के कमिश्नर अरुण कुमार साहू, सहायक अभियंता सोम शेखर विश्वकर्मा और बाजार शाखा के कार्यालय अधीक्षक राजेश देवांगन को जांच करने के निर्देश दिए। फर्जी रसीद से किराया वसूलने वाले को पकड़ने की जिम्मेदारी दी। इस पर टीम ने जांच शुरू की। दुकानदारों की रसीद की जांच गई तो वह फर्जी रसीद निकला। वार्ड पार्षद अमित कुमार सिंह दुकान किराया का रसीद काटा है।

जांच में भी इसकी पुष्टि हो गई कि पार्षद ने ही फर्जी रसीद से अवैध वसूली की है और निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। जांच टीम ने रिपोर्ट बनाकर आयुक्त के सौंप दी। इस मामले में नगर निगम आयुक्त ने तत्काल एसपी रजनेश सिंह को उचित कार्रवाई करने पत्राचार किया। एसपी सिंह ने सरकंडा थाना टीआई को अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए। बुधवार को सरकंडा थाना में आरोपी पार्षद के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!