

डेस्क खबर बिलासपुर ../ बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी इलाके में चलती कार में स्टंटबाजी करने का एक वीडियो सामने आया है, जिसने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो के साथ दावा जा रहा है कि यह वीडियो सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इलाके के डी सेक्टर इलाके का है ।जहां कुछ युवक तेज रफ्तार कार करतब करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार में सवार युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे हैं और चलती गाड़ी में ही अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इतना ही नहीं, पीछे चल रही दूसरी कार में सवार व्यक्ति ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि जिस कार में युवक स्टंट कर रहे थे, वह दुर्ग जिले की पासिंग नंबर की गाड़ी है। सड़क पर इस तरह की लापरवाही न सिर्फ स्टंट कर रहे युवकों के लिए बल्कि अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है।
गौरतलब है कि कोर्ट के निर्देश और पुलिस की सख्ती के बाद भी स्टंटबाजी करने वाले स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे है और इस तरह के लगातार वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है । अब देखना होगा कि कार के नंबर के आधार पर कब युवकों की पहचान कर कार्यवाही हो पाती है ।