VIDEO – नायब तहसीलदार को न्यायालय में पीटा.! डायस पर चढ़कर कालर पकड़ जड़ दिया थप्पड़ ! वीडियो हुआ वायरल ! मचा हड़कंप !

डेस्क खबर ./ महासमुंद जिले के झलप उप तहसील के राजस्व न्यायालय में नायब तहसीलदार से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है .जिसमे आरोपी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहता नजर आ रहा है ।मारपीट जिस वक्त की गई उस दौरान नायब तहसीलदार कार्यालीन समय में राजस्व मामलों की सुनवाई कर रहे थे । मारपीट की सूचना मिलते ही रायपुर संभाग के जिलो के पटवारी , आर आई , नायब तहसीलदार , तहसीलदार पटेवा थाना पहुंचे गये। जिसके बाद आरोपी कुलप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । लेकिन आरोपी ने ऐसा क्यों किया फिलहाल इसका पता नही चल पाया है पर सूत्रों के माने तो महीनो से किसी मामले को लेकर आरोपी ने अपना संयम खोया और गंभीर आरोप लगाकर नायब तहसीलदार युवराज साहू की न्यायालय में ही पिटाई कर दी ।
नोट – वीडियो में अपशब्द इस्तेमाल किए गए है
वीडियो
नायब तहसीलदार युवराज साहू की रिपोर्ट पर आरोपी कुलप्रीत सिंह के खिलाफ पटेवा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता ( बी एन एस ) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए कोर्ट मे पेश किया । दरअसल पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत झलप उप तहसील में कार्यालयीन समय पर राजस्व न्यायालय के डायस पर बैठे नायब तहसीलदार युवराज साहू राजस्व प्रकरण का निराकरण कर रहे थे। इसी बीच छिलपावन निवासी कुलप्रीत सिंह किसी बात को लेकर विवाद करने लगा । विवाद इस कदर बढ़ा कि कुलप्रीत सिंह ने गाली गलौज करते हुए डायस पर बैठे नायब तहसीलदार को ये कहते हुवे कि 420 कहते हो चप्पल फेंककर मारा और डायस पर चढ़ गया नायब तहसीलदार का कालर पकड़कर झापड़ मारने लगा । तभी कार्यालय में पदस्थ भृत्यु , सहायक ग्रेड 3 एवं उपस्थित कोटवार , ग्रामीणो ने बीच बचाव किया । मारपीट से नायब तहसीलदार के गर्दन, हाथ मे चोटे आई है । उप तहसील कार्यालय में मारपीट की खबर फैलते ही रायपुर संभाग के पटवारी, आर आई, नायब तहसीलदार और तहसीलदार पटेवा थाना पहुंच गये और पीड़ित नायब तहसीलदार ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कुलप्रीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता ( बी एन एस ) 2023 की धारा 121(1), 132 , 115(2) , 296 ,351 (2) ,221 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और रिमांड के लिए कोर्ट मे पेश किया ।