


डेस्क खबर बिलासपुर../ फगनी देवी-चमन लाल यादव स्मृति सेवा संस्थान की ओर से रविवार 19 जुलाई को “4 पीढ़ी का संगम” यादव परिवार मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे पं. देवकी नंदन दीक्षित सभा भवन, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में होगा। समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ यादव और सचिव सतीश यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य परिवारों में एकता और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। साथ ही समाजसेवा, संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों का सम्मान भी किया जाएगा।


समारोह में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, पद्मश्री फुलबासन यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन तथा प्रांत कृषक प्रमुख उत्तरा यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
ये होंगे प्रमुख आकर्षण
– पारंपरिक लोक संस्कृति पर आधारित बांसगीत वादन की प्रस्तुति।
– पद्मश्री फुलबासन यादव का सेवा सम्मान।
– पारिवारिक एकता को प्रोत्साहित करने वाले परिवारों का सम्मान।
– बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम। संस्थान ने शहर एवं आसपास के नागरिकों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
–