छत्तीसगढ़

महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने रची थी अपरहण की साजिश .? बिलासपुर पुलिस का क्या है कनेक्शन .? फोन पर दी थी टुकड़े टुकड़े करने की धमकी .! सुनिए धमकी का ऑडियो ! पढ़िए खबर !

डेस्क खबर ..छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सरायपाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ CHO अनुपमा जलतारे का अपहरण कि खबर से जिले में हड़कंप मच गया था …गुरुवार की शाम इस घटना को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार को भाई कलेश्वर जलतारे ने पुलिस में शिकायत की, जिसकी एफआईआर कर जांच शुरू कर दी थी। इधर युवती अपरहण का ढोंग करके बिलासपुर अपने प्रेमी के साथ आ गई थी, जिसके बाद युवती को बिलासपुर पुलिस मदद से सकुशल बरामद कर लिया है।
फिलहाल एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो से अपहरण और फिरौती जैसे बातों की पुष्टि हो रही है।

किडनैपर्स ने भाई को फोन कर फिरौती मांगी

मामले में एक ऑडियो आया, जिसमें अपहरण के बाद किडनैपर्स ने भाई को फोन कर फिरौती मांगी है। तय समय तक फिरौती की रकम जब नहीं मिली तो किडनैपर्स ने फोन कर भाई से गाली-गलौज की। साथ ही बहन को जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले कॉल का ऑडियो सामने आया है, जिसमें किडनैपर्स सीएचओ के छोटे-छोटे टुकड़े कर फेंक देने की धमकी दे रहा है।

नोट ..इस ऑडियो में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है !

इस तरह सबको दी चकमा, फिर हुई बरामद

युवती बिलासपुर अपने प्रेमी के साथ आ गई थी। पुलिस खोज बीन कर ही रही थी तभी पता चला कि युवती बिलासपुर में है, जिसके बाद युवती को उसके प्रेमी के साथ पुलिस ने बरामद किया और अब उसे शक्ति ले जाया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कल बड़ा खुलासा करने की बात कह रही है कि आखिर युवती ने खुद के अपरहण की साजिश क्यों रची थी.!

error: Content is protected !!