डेस्क खबरबिलासपुर

भाजपा युवा नेता राहुल कश्यप ने वार्ड 40 से जताई दावेदारी, विकास का दिया भरोसा..!
वार्डवासियों से आत्मीयता और पार्टी के समर्थन से बीजेपी को मिलेगा फायदा..



डेस्क खबर../ बिलासपुर नगर निगम चुनाव के आरक्षण तय होने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा के युवा नेता राहुल कश्यप ने वार्ड क्रमांक 40 महाराणा प्रताप नगर से अपनी दावेदारी ठोकी है। राहुल कश्यप लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं और वार्ड में निवासियों की सहायता और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

राहुल कश्यप ने बताया कि पार्टी से उन्हें टिकट मिलने पर वार्डवासियों के आशीर्वाद से बड़ी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में नगर निगम में विकास कार्य को नई गति मिलेगी।


उन्होंने कांग्रेस के पिछले कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौरान वार्ड में मूलभूत समस्याओं का अंबार लग गया था। लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। राहुल ने वादा किया कि यदि वे चुनाव जीतते हैं, तो वार्ड 40 के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

युवा नेता ने अपनी दावेदारी को लेकर आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा और नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वार्डवासियों के भरोसे और पार्टी के समर्थन से उनकी जीत सुनिश्चित है।

error: Content is protected !!