VIDEO…..नक्सलियों की काली करतूत उजागर ! आर्थिक स्थिति ठीक करने नक्सली छाप रहे थे नकली नोट ..! नकली नोट खपा रहे थे साप्ताहिक मार्केट में .। पुलिस की सर्चिंग में हैरान करने वाला खुलासा ..

डेस्क खबर / अपने आप को जल जगल और आदिवासियों का हितेषी बताकर खूनी खेल खेलने वाले नक्सलियों की काली करतूत सामने आई है ..अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए नक्सलियों ने नकली नोट छापने के गोरखधंधा धंधे का भंडाफोड़ करने में पुलिस के बड़ी सफलता हासिल हुई है ..नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान में सुकमा पुलिस ने नकली नोट छापने की बड़ी सामग्री जब्त की है …

अलग जगहों पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये नकली नोट बनाने के उपकरण, कलर प्रिंटर मशीन, इन्वर्टर मशीन, कलर इंक एवं 50, 100, 200 व 500 रूपये के नकली नोट के सेम्पल तथा भरमार बंदूक, वायरलेस सेट, मैग्जीन पोच, नक्सली काली वर्दी कपड़ा एवं भारी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद बरामद किए गए है…..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2022 से बड़े नक्सली कैडरों के द्वारा प्रत्येक एरिया कमेटी के एक-एक नक्सली सदस्य को नकली नोट छापने का प्रशिक्षण दिया जा राहत था ..प्रशिक्षण मिलने के बाद यह सदस्य अपने-अपने एरिया कमेटी में प्रशिक्षित नक्सली के द्वारा नकली नोट छापने का काम कर रहे थे जिसके बाद इन नकली नोटो को अंदरुनी क्षेत्रों के साप्ताहिक बाजारों में खपाया जा रहा है,।

अपने-आप को आदिवासियों का हितैशी बताने वाले नक्सली नकली नोट छापकर उन्ही के साथ छल कपट कर रहे है। क्षेत्र के आदिवासियों द्वारा रात-दिन मेहनत मजदूरी कर बनाये गये सामान को नकली नोट से खरीद कर नक्सली अपनी काली करतूत का परिचय दे रहे है। इन नकली नोटो का परिचलन कर भारतीय अर्थ-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि लगातार नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन के बाद टेरर फंडिंग नहीं मिलने से नक्सलियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड रहा था जिससे निपटने के लिए नक्सलियों ने नकली नोट छापने का काम शुरू कर दिया था ।