


रायपुर डेस्क –रायपुर सांसद बृजमोहन के एक बयान को कांग्रेसी नेता कवासी लखमा ने लपक कर तीखा प्रहार किया है । लखमा ने कहा कि बीजेपी दिल्ली से चलती है और जो कल तक छत्तीसगढ़ का डान कहलाता है वह आज भीगी बिल्ली बना हुआ है ..लखमा ने कहा कि बृजमोहन न अब सांसद रहेंगे और न विधायक .बयान के बहाने लखमा ने तीखा कटाक्ष किया है ।
गौरतलब है कि विधायक से सांसद बने बृजमोहन ने अपने इस्तीफे के सवाल पर बयान दिया था कि मुख्यमंत्री जिस दिन कहेंगे ईस्तीफा दे दूँगा ,साथ ही बृजमोहन ने सांसद या विधायक में किस पर इस्तीफा दू इस पर भी अभी सोचने की बात कही थी । लोकसभा सांसद ,वहीं किसी एक पद से अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा है कि इस्तीफा मुझे विधायक पद से देना है, मंत्री तो मैं 6 महीने रह सकता हूं। इसलिए कानून के अनुसार 14 दिन में मुझे विधायक पद से इस्तीफा देना है या सांसद पद से इस्तीफा देना है। मैं जल्द ही इस पर निर्णय करूंगा और मंत्री पद के मामले में कहना चाहूंगा कि मुझे मुख्यमंत्री ने मंत्री बनाया है, वह जिस दिन कहेंगे मैं इस्तीफा दे दुंगा, दूसरी तरफ प्रदेश से सिर्फ एक मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने कहा की जनता और कार्यकर्ताओं की हमेशा अपेक्षाएं रहती हैं और यह गलत भी नहीं है