बिलासपुर

सरकारी शराब दुकान में वकील से मारपीट और लूट .! अधिवक्ता ने भागकर बचाई अपनी जान ! सीसीटीवी में कैद हुई वारदात , पुलिस जांच में जुटी ।

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*

बिलासपुर- बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में स्थित शराब दुकान में वकील से मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है । करीब आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने वकील की बेरहमी से पिटाई कर दी इतना ही बेख़ौफ़ बदमाशों ने ने वकील से 5 हजार रू भी लूट लिए और जरूरी दस्तावेज भी लूटकर फरार हो गए यह घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई जिसका वीडियो भी सामने आ गया है ।

सरकारी शराब दुकान में हुई मारपीट और लूट की शिकायत पीड़ित वकील रवि गंधर्व ने कोटा थाने में दर्ज करवाई है । वीडियो और वकील के आधार पर कोटा पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है । अधिवक्ता के पास जरूरी दस्तावेज और 5 हजार की लूट कर फरार हुए आरोपीयो की फिलहाल पहचाना नहीं हो पाई है । वही वकील का आरोप है कि बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला किया था और वहां से भागकर अधिवक्ता ने अपनी जान बचाई । फिलहाल हमला के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है । घटना 9 जून की बताई जा रही है ।

error: Content is protected !!