

डेस्क खबर बिलासपुर ../छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ व्दारा आयोजित होली मिलन समारोह खुशनुमा माहौल में मनाया गया। बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में फूलों की होली का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, पूर्व उपाध्यक्ष विनीत चौहान उपस्थित रहे। होली मिलन समारोह में पत्रकारों ने गुलाल का टीका लगाकर एक दूसरे को इस सतरंगी त्यौहार की बधाइयां दी। फूलों की पंखुड़ियों से पत्रकारों ने जमकर होली खेली । इस मौके पर छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ के प्रदेश महासचिव गणेश विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मणीशंकर पांडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष एम . मलिक, प्रदेश संयुक्त सचिव रूद्राक्ष गोस्वामी महासंघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, दिलीप अग्रवाल, तिरीथराम लहरे, प्रेस क्लब सह सचिव हरिकिशन गंगवानी, राजेंद्र ठाकुर, ,रज्जू कोशले, प्रशांत सिंह ठाकुर, प्रकाश मदने, शिव अवस्थी, मोहनीश सिंह ठाकुर, शिरीष डामरे, पवन सोनी, सुदेश दुबे साथी, रविन्द्र विश्वकर्मा, प्रियंका ठाकुर, भागवत वर्मा, शेख असलम, रविराज शर्मा , हरिओम श्रीवास, रामगोपाल भार्गव, भुवन भास्कर, धनंजय, चंद्रप्रकाश निर्णेजक , जय मधुकर , ईश्वर महिलांगे, लक्ष्मीकांत, सुभाष टंडन आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे। महासंघ की जिला कोषाध्यक्ष रितु साहू ने आभार व्यक्त की ।

महासंघ की सदस्यता पर चर्चा
इसके पूर्व छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, प्रदेश महासचिव गणेश विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने संगठन की सदस्यता, विकासखंड एवं तहसील इकाइयों के गठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महासंघ के नई इकाइयां गठित करने की प्रक्रिया से पदाधिकारियों व सदस्यों को अवगत कराया गया। बैठक में मस्तूरी विकासखंड के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे । आभार प्रदर्शन रितु साहू ने किया।