

डेस्क खबर बिलासपुर ./ बिलासपुर शहर विधायक अमर अग्रवाल पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम द्वारा की गई एक टिप्पणी से छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नई हलचल मच गई है । कोटा ब्लॉक के जोगीपुर में शनिवार को गौ अभ्यारण्य के शिलान्यास और गौधाम योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम के बयान ने सियासी बहस छेड़ दी। मुख्यमंत्री और जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दिए गए उनके बयान से मंच पर बैठे नेताओं के साथ ही आमजन भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। इस कार्यक्रम में मंच संबंधन के दौरान मंचस्थ नेताओं और अधिकारियों का जिक्र करते हुए नेताम ने जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल की लोकप्रियता की तारीफ की। इसी दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि “कलेक्टर संजय अग्रवाल आए हैं, कहीं ऐसा तो नहीं कि अमर जी की सीट खतरे में पड़ जाए।” यह सुनते ही मंच और सभा स्थल पर हलचल और ठहाके दोनों देखने को मिले। इसके बाद उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि “ऐसा तो नहीं है न… उसी हिसाब से काम भी कीजिए संजय जी।”
दरअसल, कुछ समय पहले एक कार्यक्रम में कुर्सी को लेकर विधायक अमर अग्रवाल और कलेक्टर के बीच नाराजगी की चर्चा सामने आई थी जिसमे कुर्सी के मामले में अमर अग्रवाल नाराज होते भी दिखे थे । हालांकि बाद में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया था ।ऐसे में नेताम के बयान को उसी घटनाक्रम से जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल उनके इस बयान के राजनीतिक मायनों को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वही एक तरफ जहां मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल में फेरबदल की कई खबरों के माध्यम से कयास लगाए जा रहे है ऐसे में कृषि मंत्री के इस बयान ने फिर राजनैतिक बहस तेज कर दी है और कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों को बीच चर्चा हो रही है क्या वाकई मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर कोई खिचड़ी पक रही है या फिर अपने बयान के जरिए कृषि मंत्री कोई संदेश दे गए है । फिलहाल कृषि मंत्री का यह बयान मजाक था या कोई गंभीर संदेश .?? इस पर अलग अलग कयास लगाया जा रहे है जिसका जनता को बेसब्री से इंतजार कर रही है ।

