

डेस्क खबर सरगांव/मुंगेली। कृषि भूमि से जुड़े एक मामले में सामने आई नई जानकारी ने पूरे प्रकरण को स्पष्ट कर दिया है। हाल ही में कुछ मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित खबरों में DRS Farm के पार्टनर और व्यवसायी रवि मोटवानी का नाम सामने आया था, लेकिन अब शिकायतकर्ता के शपथपत्र के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीन दलाल ने उन्हें भ्रमित कर दिया था जिसके कारण उन्होंने शिकायत की थी । इस मामले का सच सामने लाने के लिए किसान का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें किसान पूरा सच बताते हुए नजर आ रहा है ।
ग्राम दरुवनकापा निवासी अरुण कुमार चेलकर ने थाना सरगांव में दर्ज अपनी पूर्व शिकायत वापस ले ली है। उन्होंने 13 मार्च 2026 को नोटरी के समक्ष प्रस्तुत शपथपत्र में स्पष्ट किया कि DRS Farm से जुड़े कृष्णा नाथानी, रवि मोटवानी और सचिन परवानी का इस भूमि प्रकरण से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध नहीं है।

शपथपत्र के अनुसार, ड्राफ्ट विक्रय पत्र में “DRS Farm पार्टनर रवि मोटवानी” का उल्लेख होने के कारण प्रारंभिक रूप से उनका नाम सामने आया था। हालांकि बाद में तथ्य सामने आने पर यह स्पष्ट हुआ कि उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। शिकायतकर्ता ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें कुछ लोगों द्वारा भ्रमित किया गया था।
मामले की जानकारी पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और आईजी कार्यालय को भी दे दी गई है। पहले प्रकाशित खबरों के कारण जो भ्रम की स्थिति बनी थी, वह अब समाप्त हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि रवि मोटवानी DRS Highstreet मॉल प्रोजेक्ट के डायरेक्टर हैं, जो शहर के विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उन्हें न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और सच्चाई सामने आने से संतोष है।