डेस्क खबरबिलासपुर

चकरभाठा थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, सिख युवक से मारपीट का मामला गरमाया !  एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार .!

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*

डेस्क खबर बिलासपुर../ जिले के चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू पर एक सिख युवक के साथ मारपीट और धार्मिक भावनाएं आहत करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाने के भीतर युवक के साथ न सिर्फ दुर्व्यवहार किया गया, बल्कि उसकी दाढ़ी खींचकर मारपीट भी की गई, जिससे सिख समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है।
पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया और धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीकों का अपमान किया। इस घटना के सामने आने के बाद सिख समाज के लोग लामबंद हो गए हैं और मामले में थाना प्रभारी के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की है।

आरोप है कि गुरु नानक ढाबा के संचालक कुशल मखीजा  का कहना है कि उनके ढाबे से पुलिसकर्मी एक बिना नंबर की बाइक लेकर चले गए थे। जब वह इसकी वजह जानने चकरभाटा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से बात कर रहे थे, तभी माहौल अचानक गर्म हो गया।
कुशल मखीजा का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनसे आपत्तिजनक भाषा में बात की और उनकी दाढ़ी खींचकर मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि वह सिख समाज से हैं और इस घटना से खुद को बेहद अपमानित महसूस कर रहे हैं।




गुस्साए समाज के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी, जिससे पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सके। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है ।

error: Content is protected !!