दो दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की पत्नी को नही मिला सरकारी योजना का लाभ…???
कौन है जिसने उठा दिए सरकारी योजना पर सवाल???
ये नेता जी राहुल को देखना चाहते है पी एम के रूप में…पढ़े लोकसभा चुनाव के घमासान पर ये खास खबर…??

डंका राम डेस्क/छत्तीसगढ़/
लोकसभा चुनाव की तारीखों का भले ही अभी एलान न हुआ हो…. लेकिन राजनीतिक दलों के प्रत्याशी घोषणा के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी वार शुरू हो गया है….कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना पर सवाल उठाते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोलना शुरू कर दिया है… .महतारी वंदन योजना के पहली किश्त जारी होने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राजनांदगाँव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल बीते रविवार को माँ बम्लेश्वरी का दर्शन कर लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बीजेपी पर तीखा प्रहार किया …उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कहा था कि हर महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा पर न तो रमन सिंह और न ही भूपेश बघेल की पत्नी और कलेक्टर के पत्नियों को इस योजन का लाभ मिल रहा है .. …
मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम ने भाजपा पर जम कर आरोप मढ़े, भूपेश ने कहा ये लड़ाई छत्तीसगढ़ की अस्मिता की लड़ाई है छत्तीसगढ़ और राजनादगाँव की आवाज़ लोकसभा तक पहुँचे इसीलिए मैं इस मैदान में हूँ…पिछले पाँच वर्षों में छत्तीसगढ़ के मुद्दों को लोकसभा में वो स्वर नहीं मिला जो मिलना चाहिए,हमने पिछले पाँच साल छत्तीसगढ़ की पहचान के लिए काम किया है अब इस दमदार आवाज़ को लोकसभा में भी गूंजना चाहिए…विधानसभा चुनाव के बाद से जैसे जैसे समय बीत रहा है जनता के हाथ में निराशा ही लग रही है, जनता को दिखायें सपने पूरे नहीं हुए और पहले से चल रही योजनाओं को एक एक कर बंदरबांट किया जा रहा है..उन्होंने कहा कि गौठान बंद होने के बाद से ही राजनांदगाँव ज़िले के बॉर्डर से लगातार गौ तस्करी हो रही है,पुलिस का एक जवान भी शहीद हुआ है इसके पहले इस तरह की घटनाएँ नहीं होती थी केवल तीन महीने में ही ये घटनाएँ बढ़ गई हैं….पहले नक्सली पीछे हट गए थे और छह सौ गाँव में अमन चैन वापस आ गया था सारी सड़के नाली पुलिया स्कूल सभी प्रकार के निर्माण कार्य हो रहे थे अब सब पर ग्रहण लग गया है…इन तीन महीने में ही बड़ा परिवर्तन महसूस कर रहे है किसान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं…वही महतारी वंदन योजना पर भूपेश बघेल ने तंज़ कसते हुए कहा कि ये तो तारीख़ पर तारीख़ देते हुए आज रविवार के दिन पहली किस्त जारी किए हैं वो कहते थे कि रमन सिंह और भूपेश बघेल की पत्नी को भी लाभ मिलेगा लेकिन किसे लाभ मिला ये बताए छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ की आबादी में पचास प्रतिशत महिलायें है किसे लाभ मिला ये भाजपा बताये…वही यूपीए की तरफ़ से प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में बहुत से अनुभवी नेता हैं और जहां तक मेरी मान्यता है प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी उपयुक्त हैं…