छत्तीसगढ़

चर्चित पीएससी घोटाला अब C.B.I करेगी जाँच । राज्य सरकार का अहम कदम । मामले को सीबीआई को किया हैंडओवर । सरकार वादे के मुताबिक ले रही है ताबड़तोड़ निर्णय ।



छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएसी) में हुए भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है ।भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने मेनिफेस्टो में इस घोटाले का जिक्र कर इसे जांच के दायरे में लाने की बात कही थी । प्रदेश की साय सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है । बता दे कि सीजीपीएससी 2021-22 की सिलेक्शन लिस्ट विवादों में घिरी रही । परीक्षा में आयोग के तत्कालीन चेयरमैन, कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों के चयन का आरोप लगा है । इसको लेकर एसीबी और बालोद जिले के अर्जुन्दा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी । अब बहुत जल्द सीबीआई तात्कालिक अध्यक्ष सहित तमाम सभी लोगों पर अपना शिंकजा कस सकेगी । यह संभावना भी जताई जा रही है कि बहुत जल्द सीबीआई सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर सकती है।

error: Content is protected !!