छत्तीसगढ़डेस्क खबर

मोमोज खाने वाले हो जाए सावधान..ऐसे तैयार होता है चीनी पकोड़ा ..
वीडियो वायरल को देखने के बाद खायेगे आप मोमोज .!



डेस्क खबर … छत्तीसगढ़ के हर शहर कस्बों में चाइनीज़ पकोड़े यानी मोमोज के लोग दीवाने होते जा रहे है ..गली गली में मोमोज के स्टालों में स्वाद के शौकीन लोगो को भीड़ देखी जा सकती है …

..चीनी पकोड़े… यानी आप जिसे मोमोज़ के नाम से जानते है.. इसके स्वाद के लोग दीवाने है… ये किसी भी छोटे बड़े शहर में बिकते दिख जाते है… और इन्हें चाव से खाते हुए लोग भी… लेकिन जब आपको ये कहा जाए कि जो मोमोज़ आप खा रहे है वो हाथों से नही बल्कि पैरों से बना है.. तो..?? तो क्या आप वो मोमोज़ खाएंगे..?? जी हाँ एक ऐसा हो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे मोमोज़ के आटे को पैरों से गूंधते हुए देखा जा सकता है… ये मोमो प्रेमियों के लिए पैरों तले जमीन खिसकने वाला हों सकता है.. अगर सच मे मोमोज़ इस तरह से बनता है तो ये बेहद खतरनाक और चिंता जनक है… अब धमतरी जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसमे जांच के लिए एसडीएम, निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए है, खाद्य सुरक्षा विभाग ने धमतरी के सभी फुटपाथ में बिकने वाले सामानों की जांच की तैयारी कर ली है….यह हाल सिर्फ एक जिले का नही है सब स्थानों पर हाल है अब देखना होगा कि मोमोज का यह वायरल वीडियो मोमोज प्रेमियों  के लिए क्या सबका ले कर आता है और कब लोग इससे तौबा करते है

error: Content is protected !!