डेस्क खबर

थाने से चंद दूरी में बीजेपी नेता की निर्मम हत्या .!
जघन्य हत्या का दुखद वीडियो आया सामने .!
किसने की हत्या ?  एसपी ने दिया बयान .?


डेस्क खबर — एक बार फिर बीजेपी नेता की अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी है ..बीजापुर के बीजापुर जनपद सदस्य तिरुपति कटला माओवादियों के द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है ..हमले में भाजपा नेता बुरी तरह से घायल हो गए थे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई की ..थाने से मात्र 700 से 800 मीटर दूरी पर हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया ….बताया जा रहा है  शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गए हुए थे तिरुपति कटला. उसी दौरान भीड़ भाड़ में धारदार हथियार से हमला कर दिया वारदात को अंजाम देकर बीजेपी नेता के जघन्य हत्या कर दी गई हत्या के दुखद समाचार मिलने के बाद से परिजनों का रो रो कर है बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन, रिश्तेदार, राजनैतिक दल के साथ ही आम लोग अस्पताल पहुंचने लगे .. गर्दन और छाती पे धारदार हथियार से हमला कर  नृशंस हत्या के खबर सामने आने के बाद से बीजेपी परिवार में शोक की लहर है …

वही जिले के एसपी जितेंद्र यादव ने इस हत्या की घटना की पुष्टि की है .. एसपी ने माना कि थाने से चंद दूरी पर हुई हत्या की आशंका नहीं थी और न ही नक्सलियों के इस घटना में शामिल होने के कोई सबूत मिले हैं .जांच के बाद ही हत्या के कारणों और हमलावरों का पता चल पाएगा …

गौरतलब है कि चुनावी वर्ष में हमेशा से बीजेपी नेता नक्सलियों के निशाने में रहे है ….और पिछले एक साल में तकरीबन 10 से ज्यादा बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या नक्सलियों द्वारा की जा चुकी है ..
लोकसभा चुनाव से पूर्व ऐसी घटना को अंजाम देकर नक्सली क्षेत्र में भय का वातावरण निर्मित कर अपनी धमक दिखाने का प्रयास कर रहे है ।

error: Content is protected !!