छत्तीसगढ़

क्या प्रदेश में बिगड़ रही है लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति..?
पूर्व डिप्टी सीएम का एक वीडियो आया सामने…..!!!!
पुलिस के साथ हो रहे बर्ताव पर जताई चिंता…!!!

सरगुजा डेस्क खबर/ पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव का  एक वीडियो सामने आया है…. जिसमें एक व्यक्ति द्वारा  लखनपुर थाने में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है,और  दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है…पुलिस अधिकारियों के साथ हो रहे बर्ताव पर चिंता जताते हुए पूर्व डिप्टी सी एम टी एस सिंहदेव ने चिंता जताते हुए अपना एक वीडियो जारी किया है…. उन्होंने कहा , कि प्रशासन की व्यवस्था लोग अपने हाथ में लेना चाह रहे हैं जिससे कानून की स्थिति बिगडती है और लॉ एण्ड आर्डर को कायम रखने में मुश्कििल होती है….उन्होंने कई तरह के सवाल उठाते हुए आगे कहा है कि ये कैसे हुआ?  क्यों हुआ?  और क्या ऐसा होना चाहिये?



यह मै नागरिकों के विवेक पर छोडता हॅूं…

उन्होंने लोगो से अपील की है कि नागरिकों को लखनपुर थाने में हुए घटनाक्रम का वीडियो देखना चाहिए  और सोचना चाहिये कि इस मामले में कैसे शासन और प्रशासन को कदम उठाना चाहिये….!पूरी घटना दुर्भाग्यजनक है…!! ऐसा नहीं होना चाहिये!! और सबको संयम रखकर व्यवहार करना चाहिये…..


वैसे इस अपने जारी किए वीडियो संदेश के जरिए भले ही टी एस बाबा ने चिंता जताई हो… लेकिन वीडियो संदेश में कुछ और भी बातें छिपी है…. राजनीतिक गलियारे के साथ आम खास में इस वीडियो संदेश को लेकर इस बात पर बहस छिड़ गई है कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका एक साफ सुथरे अंदाज में निभाना चाह रही है… वैसे पूर्व डिप्टी सी एम राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी है…और वे हमेशा से एक साफ सुथरी राजनीति करने में विश्वास करते रहे है…. इसलिए माना तो यही जा रहा है कि एक सच्चे विपक्ष की भूमिका अदा करते हुए उन्होंने चिंता जाहिर की है… शासन प्रशासन और पुलिस को अपना काम करने देना चाहिए… लोगो का हस्तक्षेप कई बार बहुत विषम हालातो को जन्म दे देता है… वैसे राजनीति के गिरते स्तर पर विपक्ष के तौर पर “बाबा” का ये वीडियो संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है….

error: Content is protected !!