छत्तीसगढ़
Video…पुलिस की गुंडागर्दी : नशे में धुत्त पुलिसकर्मी ने की भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई, TI ने कहा – …तो मैं उसे गोली मार दूंगा, गृहमंत्री तक पहुंचा मामलl..!!

राजनंदगांव. लॉ एंड आर्डर बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर होती है अगर वे ही अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटे तो बवाल मचना जायज है. पुलिस हमेशा पब्लिक की सुरक्षा के लिए जानी जाती है, लेकिन अगर वही पुलिस जनता को गोली मार देने की बात करे तो जनता का भड़कना भी जायज है. पूरा मामला डोंगरगढ़ के मूसरा गांव का है. इस मामले की शिकायत गृह मंत्री विजय शर्मा से शिकायत की गई है.
देर रात डोंगरगढ़ के ग्राम मुसरा में विधायक डोंगरगढ़ दलेश्वर साहू के द्वारा लोक मड़ाई का आयोजन किया गया था ,डोंगरगांव विधायक मौके पर मौजूद थे इस समय यह पूरा बवाल हुआ है वही इस मामले में -ASP राजनादगांव राहुल देव शर्मा ने कहा कहा जाँच के बाद होगी कार्यवाही ,अभी जांच चल रही है