
रायपुर.रायपुर गंज थाना क्षेत्र में रात्रि में लगभग 2:10 बजे आरक्षक ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली ..आरक्षक का नाम क्र 135 रोहित सलामे ई कंपनी बताया जा रहा है ..प्रथम वाहिनी में पदस्थ आरक्षक ने मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड के बंगला के गार्ड रूम में अपनी एक्स केलिबर सर्विस राइफ़ल से ठुड्डी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली .!

मिली जानकारी के अनुसार मृतक आरक्षक 02:00 बजे ड्यूटी से उतरा था… मंजन करने के बाद गोली मारकर आत्महत्या किया है। मृतक एक सप्ताह पहले 25 दिन के अवकाश के बाद ड्यूटी में आया था .. बरहाल आरक्षक ने आत्महत्या किन कारणों से की इसका खुलासा नहीं हो पाया है .।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।.कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, आरआई वैभव मिश्रा तथा गंज थाना प्रभारी आशीष यादव घटना स्थल पर उपस्थित है। आरक्षक की डेड बॉडी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल आरक्षक की मौत की सूचना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है .फिलहाल जांच के बाद ही आरक्षक की मौत का सच सामने आ पाएगा ..?