छत्तीसगढ़

मंत्री जी लगा रहे थे नारा ! हो गया हादसा .!
स्वागत मंच से धड़ाम से गिर पड़े नेताजी .!
वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल .

कोरबा।कोरबा से कद्दावर कांगेसी नेता जयसिंह को रिकार्ड मतों से पराजित कर बीजेपी राज मे नये नवेले कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की जान अचानक आफत में पड़ गई । स्वागत समारोह में ऐतिहासिक स्वागत के बाद जब मंत्री जी समर्थको के साथ मंच पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए नारा लगा रहे थे किरणदेव जिंदाबाद ..किरणदेव जिंदाबाद ।
उसी समय मंच में क्षमता से अधिक लोगो का भार मंच सहन नही कर सका और चर – चर और कड़ कड़ की ध्वनि के साथ मंच एकाएक धराशाई हो गया । अचानक मंच टूटने की वजह से अफरातफरी मच गई । गनीमत यह रही कि इस हादसे में मंत्री सहित मंच में मौजूद किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई । अब इंटरनेट मीडिया पर मंत्री जी का औंधे मुंह गिरने का वीडियो भी जमकर प्रसारित हो रहा है ।

मिली जानकारी के अनुसार नए नवेले मंत्रीजी के शपथ लेने के बाद कोरबा पहुंचे हुए थे । मंत्री लखनलाल के स्वागत के लिए बीजेपी के स्थानीय नेता बैचन तो थे ही साथ ही मंच में मंत्री जी के साथ फोटो में दिखने की चाहत में उतावले हो कर विराजमान होने लगे ।मंत्री जी को लड्डू से भी तौला गया ..बस फिर क्या था .मंत्री के नारों से समर्थको में जोश आया और जोश में कार्यकर्ता एक साथ मंच में चढ़ गए और फिर वही हुआ जिसका डर था ..

मंत्री के समर्थको का भार मंच भी सहन नही कर सका .और नेता जी अपने समर्थकों के साथ मंच सहित गिर पड़े । अचानक हुई इस घटना के बाद किसी तरह मंत्री जी को बहार निकाला गया । वही इस घटन में किसी को किसी प्रकार का शारीरिक नुकसान नहीं हुआ है ।

error: Content is protected !!