छत्तीसगढ़

वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस ..!
पुलिस कप्तान के फरमान के बाद आरोपी गिरफ्तार ..
कल तक शिकायत का इंतजार कर रहे थे थाना प्रभारी .!
आज करना पड़ा बदमाशो के जुलूस की अगुवाई .!

बिलासपुर।बिलासपुर जिले के पुलिस कप्तान संतोष सिंह के निर्देश के बाद सिटी कोतवाली पुलिस हरकत में आई और बिलासपुर की सड़क पर सरेराह युवक की बेरहमी से पिटाई करने वाले आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है । मिली जानकारी के अनुसार मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी । जिसके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था । जिसके बाद वीडियो पर तत्काल कार्यवाही नही करने वाले थाना प्रभारी ने इस मामले में कार्यवाही की जगह शिकायत का इंतजार करने की बात कहकर अपना पल्ला भी झाड़ लिया था ।

वही कल तक जहा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर किसी शिकायत का इंतजार कर अपना पल्ला झाड़ रहे थे । वायरल वीडियो को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल इस मामले में कार्यवाही करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने मामले में 9=आरोपियों को गिरिफ्तार कर लिया है और सभी बदमाशों का जुलूस भी निकाला । गौरतलब है कि पुलिस कप्तान ने शहर में शांति और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को जारी किए हुए है वावजूद अभी भी कई थाना प्रभारी शिकायत या वायरल वीडियो को गंभीरता से नहीं लेते हुए कार्यवाही नही करते है ओर फिर कप्तान साहब के निर्देश जारी करने के बाद कार्यवाही कर उच्च अधिकारियों के बीच अपनी छबि सुधारने की कोशिश करते है ।

error: Content is protected !!