छत्तीसगढ़

एसईसीएल प्रबंधन ने किया मानव वध ?
SECL के अधिकारियो के खिलाफ थाने में मामला दर्ज .!
लापरवाही से हुई थी तीन लोगो की मौत .!

डेस्क खबर — एसईसीएल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से लोग काल के गाल में समाने को मजबूर है । तीन कर्मियों को मौत के मामले में SECL के अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है । जिसके बाद एसईसीएल के 8 अधिकारियों के खिलाफ थाने में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है ।
बैकुंठपुर एरिया के चरचा कॉलरी कोयला खदान हादसे में तीन कर्मियों की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ था मृतको के परिवार ने इस मामले में अधिकारियों पर हत्या का आरोप लगाकर इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करते हुए शिकायत भी की थी ।

वही SECL पर लगे गभीर आरोपों के मामले में खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) धनबाद ने पूरी जांच के बाद एसईसीएल के आठ अधिकारियों को दोषी माना है। हादसे में एसईसीएल प्रबंधन की लापरवाही उजागर होने के बाद इन अधिकारियों के खिलाफ कोरिया जिले के चरचा थाना में केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने तीन अलग-अलग खान हादसों में एसईसीएल अधिकारियों के खिलाफ धारा 304 ए, 34 आईपीसी के तहत जुर्म दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों की लापरवाही के चलते ही विवेकानंद कॉलोनी चरचा निवासी 42 वर्षीय हीरानंद की करंट के कारण तो हल्दीबाड़ी निवासी बिफल राम की मौत कोयला खदान में कार्य के दरियामान लगी चोट के चलते हुई थी ।जबकि खुतरापारा निवासी जगत राम की ऊंचाई के चलते मौत के लिए अधिकारियों की लापरवाही को असली वजह बताया गया है ।
जिसके बाद जिले में पहली बार एक एसईसीएल के आठ अधिकारियों को दोषी मानते हुए सभी के खिलाफ एक साथ मामला दर्ज कर लिया गया है ।

error: Content is protected !!