छत्तीसगढ़

कस्टमर की चलती गाड़ी में रोमांस का स्टंट.,!
प्रेमी प्रेमिका के रोमांस का वीडियो वायरल .!
देखिए वीडियो ! पढ़िए पूरी खबर !

डेस्क खबर — दुर्ग जिले में फिर एक बार बाइक में रोमांस करते युवा कपल का वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है । जहां युवक युवती बीच सड़क हाइवे रोड में चलती बाइक में खुलेआम रोमांस करते नजर आ रहे है । वीडियो में साफ देखा जा सकता है बाइक पर लड़की लड़के को कसकर पकड़कर बैठी दिख रही हैं,फिल्मी अंदाज में रोमांस करते हुए सड़क पर दोनों मौज मस्ती कर रहे हैं, वीडियो वायरल होने के बाद,दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने चलती बाइक पर इश्क फरमाने वाले युवक का 4 हजार का चालान काटा है।युवक मैकेनिक है और कस्टमर की बाइक से गर्लफ्रेंड को घुमा रहा था।

वही इस तरह के तमाम वीडियो लगातार आने के बाद कार्यवाही भी होती है । वावजूद ऐसे खुलेआम अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नही होने से इनके हौसले बुलंद होते जा रहे है । बीच रोड में रोमांस का यह स्टंट सड़क में चलने वाले और लोगो के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है । इसलिए इन लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग भी सोशल मीडिया में लोग करते नजर आ रहे है ।फिलहाल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है की इस कपल का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया था और इसे ट्राफिक विभाग को भेज कर इस पर कार्यवाही की मांग को थी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और चलानी कार्यवाही कर युवक युवती को समझाइश देकर छोड़ दिया गया !

error: Content is protected !!