खरमास से पहले मंत्री आज ले सकते है शपथ ..? मंत्रियों के नाम की सूची में कई दिगग्ज नाम गायब ।
वायरल सूची आने के बाद बाजार में चर्चा हुआ तेज…!

बिलासपुर- तीन राज्यों में बीजेपी ने मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा कर दी है और राज्यो में मुख्यमंत्री सहित दो दो उप मुख्यमंत्रियों के शपथ लेने के बाद से आम जनता से लेकर तमाम विधायक मंत्री के नामों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.!
इन तमाम कयासो को लेकर चल रही चर्चा के बीच छत्तीसगढ़ में एक सूची वायरल हो रही है इस सूची के वायरल होने के साथ यह अटकलें भी लगाई जा रही है कि आज कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है।
वायरल सूची को लेकर दावा किया जा रहा है कि खरमास लगने से पहले मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।
10 मंत्री आज ले सकते हैं शपथ
बृजमोहन अग्रवाल, रेणुका सिंह, राजेश मूणत, विक्रम उसेंडी, केदार कश्यप, धरमलाल कौशिक,ओपी चौधरी, अजय चंद्राकर, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, पुन्नुलाल मोहले के नाम मंत्री पद के लिए चल रहे आगे।
ओला सूची वायरल होने के बाद से बीजेपी में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है वहीं बिलासपुर जिले के राजनीतिक जानकारों का मानना है की बिलासपुर जिले से धरमलाल कौशिक के साथ और भी किसी को मंत्री पद में जगह दी जा सकती है जानकारों का मानना है की अमर अग्रवाल राज्य के एक कद्दावर नेता है और छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर बिलासपुर से वर्तमान में विधायक है और बीजेपी सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व संभाल चुके हैं इसलिए उनका मंत्री बनना तय है।
वही बेलतरा से युवा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपनी राजनीति पारी की शुरुआत कर दी है सुशांत शुक्ला जूदेव परिवार के ही एक सदस्य माने जाते हैं सुशांत शुक्ला का केंद्रीय नेतृत्व में पकड़ भी अच्छी खासी मानी जाती है । प्रदेश के मुखिया साय भी जूदेव परिवार से भी प्रगाढ़ पारिवारिक संबंध है। वही विधायक सुशांत शुक्ला और मोदी के करीबी माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री अनुरागसिंह ठाकुर से भी उनके व्यक्तिगत संबंध किसी से छुपे नही है । ऐसे में पढ़े लिखे योग्य और मिलनसार नेता के रूप में अपनी पहचान आम जनता के बीच बना चुके हैं युवा सुशांत शुक्ला भी मंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे है ।
फिलहाल यह कयास लगाए जा रहे है जिनके बीच चर्चा का बाजार गर्म है की किसे मंत्री पड़ा मिलेगा और किसे सिर्फ विधायक बन के ही जनता की सेवा में लगे रहना होगा और देखना होगा की जो यह वायरल सूची सामने आई है उसमें कितना सच छुपा हुआ है यह तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा की कौन-कौन दिग्गज मंत्री बन पाते हैं और कौन-कौन दिग्गज फिर विधायक बनकर अपना दायित्व निभाते हैं।
