छत्तीसगढ़रायगढ़

Raigarh news:– संदिग्ध अवस्था में मिली महिलाएं,पुलिस की रेड में पकड़ी गई 5 महिलाएं व पुरुष

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*

रायगढ़। संदिग्ध अवस्था में मिली महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है। साथ ही एक पुरुष भी उनके साथ पकड़ाया है। पुलिस ने मामले में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम तेलीकोट में आज कुछ लड़के लड़कियों के संदिग्ध अवस्था में जमा होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी ने सूचना से एसएसपी सदानंद कुमार को अवगत करवा कर बताएं स्थान पर रेड कार्यवाही की। रेड कार्यवाही में खरसिया, रायगढ़, अंबिकापुर, जशपुर की पांच महिलाएं मिली। साथ ही एक व्यक्ति श्याम कुमार वर्मा उम्र 56 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती खरसिया अवस्था में मिले।

पूछताछ में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना प्रभारी खरसिया द्वारा पकड़ी गई महिलाओं एवं पुरुष को थाना लाया गया और पुरुष पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

error: Content is protected !!