छत्तीसगढ़बिलासपुर

कांग्रेस के पोस्टर पर सियासी घमासान ..!
बूथ बचाओ अभियान का पोस्टर, ..!
गलती या साजिश ?
वीडियो हो रहा वायरल …
बीजेपी ने कसा तंज तो कांग्रेस ने दी सफाई .!

बिलासपुर।प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी बूथ चलो अभियान का द्वितीय चरण की शुरुआत करने वाली है। जिसको लेकर जिला कांग्रेस कमिटी ने आज कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता किया । पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने द्वितीय चरण के बूथ चलो अभियान 5 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने की बात कही। कांग्रेस द्वारा एक तरफ तो बूथ चलो अभियान चलाया जा रहा है,वही दुसरी ओर कुछ दिन पूर्व बूथ चलो अभियान के पहले चरण में जब प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आई हुई थी। उसी दिन मैगानेटो मॉल के सामने लगे पोस्टर पर लोगों का ध्यान आकर्षित हो गया। कांग्रेस के “बूथ चलो अभियान के पोस्टर की बजाय बूथ बचाओ अभियान का पोस्टर लगा दिया गया” अब यह पोस्टर मिस प्रिंट है या किसी की साजिश? वीडियो तो वायरल हो रहा है।

बहरहाल इस बूथ बचाओ अभियान के पोस्टर पर चुटकी लेते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा की पीछले पांच साल में कांग्रेस के कार्यकाल में कुछ बचा ही नहीं है। अभी तक हर काम उनका जीरो है, भाजपा द्वारा शुरू किए गए हर काम में कांग्रेस अपना ताम्रपत्र लगा रही है, वे मान लिए है की अब कुछ बचा ही नहीं इसलिए वे ऐसा लिख रहे है।

धरम लाल कौशिक (पुर्व नेता प्रतिपक्ष ,बीजेपी)

वही बिलासपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी ने कहा की कही कोई तकनीकी त्रुटि हो गई हो तो बात अलग है पर ये बूथ चलो अभियान ही है। गौरतलब है कि पिछले चुनाव में जिलाध्यक्ष विजय के नेतृत्व में कांग्रेस की बिलासपुर जिले में करारी हार सामना करना पड़ा था उसके बाद भी कांग्रेस के आलाकमान ने उन्हें पद से नही हटाया था ..हालाकि विजय केशरवानी ने इस हार के लिए त्रिकोणीय संघर्ष को करारी हार के लिए जिम्मेदार ठहराया और इस बार बिलासपुर जिले की सभी सीटों पर जीत का दावा भी किया है

विजय केसरवानी (कांग्रेस,जिला ग्रामीण अध्यक्ष )

error: Content is protected !!