

डेस्क खबर बिलासपुर../ कांकेर में रिश्वत लेते GST अधिकारी की गिरफ्तारी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ACB की संयुक्त टीम ने कांकेर में पदस्थ असिस्टेंट GST कमिश्नर आंचला गिरी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस मामले में रिश्वत की रकम पहुंचाने वाले मध्यस्थ इमरान मेमन को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि एक कबाड़ी व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के बाद रायपुर और जगदलपुर ACB की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद अधिकारी के आवास पर तलाशी लेकर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस दौरान असिस्टेंट GST कमिश्नर आंचला गिरी ने कार्यवाही से बचने के लिए रिश्वत के पैसों को नाले में फेंक दिया दिया था जिसे एसीबी ने बरामद कर कार्यवाही की है।

कांकेर की इस कार्रवाई के बीच बिलासपुर GST विभाग के अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक ट्रक मालिक और चालक का आरोप है कि हैदराबाद से अंबिकापुर बेकरी, केक, बिस्कुट और चॉकलेट लेकर जा रही गाड़ी को रोककर छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये नगद मांगे गए।

आरोप के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ लोग पहुंचे और गाड़ी के दस्तावेज मांगने के बाद वाहन को पेंड्री-सकरी बाईपास स्थित निजी पेट्रोल पंप में खड़ा करा दिया। चालक से गाड़ी की चाबी लेकर पेट्रोल पंप कर्मियों को सौंप दी गई। चालक का दावा और आरोप है कि उससे जबरन कागज पर हस्ताक्षर कराए गए और 50 हजार रुपये नगद देने के बाद ही गाड़ी छोड़ने की बात कही गई।
ट्रक मालिक ने मामले की जानकारी मीडिया को दी। मौके पर पहुंची टीम ने गाड़ी को पेट्रोल पंप में खड़ा पाया। आरोप है कि घटना के समय न तो अधिकारियों ने अपना परिचय दिया और न ही गाड़ी पर कोई नोटिस चस्पा किया। वही पूरे मामले की जानकारी मीडिया में लिक होने के बाद बिलासपुर gst विभाग में हडकंप मच गया और कार्यवाही की जानकारी देने की वजाय अधिकारी अपने ही कार्यालय के चेंबर में एक दूसरे के ऊपर जवाबदेही का ठीकरा फोड़ते नजर आये। इतना ही नहीं अधिकारियों ने गुगल से निकाले गए gst एक्ट कानूनों की भी मानने से इंकार कर दिया और कहा कि वे अधिकारी है चाहे किसी के हाथों में भी लाखों रु का माल हवाले कर सकते है बिना किसी नोटिस जारी किए। इतना ही नहीं अधिकारियों ने चैम्बर में gst कानून और नियमों की किताब होने के बाद भी नियम दिखाने और माइक में कुछ बोलने से भी साफ इंकार कर दिया है।

मीडिया में 50 हजार रु नगद की मांग और महज कुछ ही दूरी में स्थित पुलिस थाने में गाड़ी न खड़े करने और निजी पेट्रोल संचालक को गाड़ी की चाबी सौंपने सहित गाड़ी में तीन दिन तक किसी प्रकार का नोटिस जारी नहीं करने के सवालों पर बिलासपुर में पदस्थ gst अधिकारियों ने तिलमिला कर इन आरोपों पर जानकारी देने से इंकार करते हुए तीन दिन बाद जब GST वतो कथित तौर पर उसी दिन दोपहर करीब 3 बजे गाड़ी पर नोटिस चस्पा किया गया और रात करीब 8 बजे पेट्रोल पंप संचालक से चाबी लेकर विभाग ने अपने कब्जे में ले ली।
मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है। ट्रक मालिक का कहना है कि मीडिया में 50 हजार रुपये की मांग का मामला सामने आने के बाद और अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के बाद पोल खुलता देख हड़बड़ाए अधिकारियों ने GST नियमों का उल्लंघन बताते हुए जुर्माना एक लाख रुपये से अधिक कर दिया। जबकि ट्रांसपोर्टर के मुताबिक ई-वे बिल एक सप्ताह के लिए वैध था और भाईदूज व देशव्यापी ट्रक हड़ताल के कारण वाहन दो दिन देरी से पहुंचा था।

चालक ने कथित गाली-गलौज और कार्रवाई के खिलाफ चकरभाठा थाने में शिकायत करने भी पहुंचा, लेकिन उसे न्याय नहीं मिलने का आरोप है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर लाखों रुपये के माल से भरी गाड़ी को निजी पेट्रोल पंप में क्यों खड़ा कराया गया? यदि कार्रवाई नियमों के तहत थी तो संबंधित नोटिस और कानूनी प्रक्रिया तत्काल क्यों नहीं अपनाई गई? और 50 हजार रुपये नगद मांगने के आरोपों की जांच आखिर कब होगी? और सबसे बड़ा सवाल है यदि gst अधिकारियों की कार्यवाही पाक साफ है और आरोप निराधार है तो एक्ट के नियम मीडिया को दिखाने से परहेज क्यों कर रहे है !
बिलासपुर GST विभाग के अधिकारियों पर लगे आरोपों की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचने की बात कही जा रही है। जांच के आश्वासन भी मिले हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक वाहन पेट्रोल पंप में खड़ा होने और ट्रांसपोर्टर को परेशान किए जाने का दावा किया जा रहा है।

कांकेर में रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तारी और बिलासपुर में वसूली के आरोप—दोनों घटनाएं GST विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल बिलासपुर मामले में आरोपों की स्वतंत्र जांच और संबंधित अधिकारियों का अधिकारिक पक्ष सामने अब तक नहीं आ पाया है।
डंकाराम की पड़ताल जारी है… आगामी अंकों में दस्तावेजों और सबूतों के साथ होगा बिलासपुर gst विभाग में चल रहे गड़बड़झालो पर होगा बड़ा खुलासा!

