डेस्क खबरबिलासपुर

बिजौर की गायत्री एन्क्लेव कॉलोनी में निकला 5 फीट लंबा हिमराज सांप, लोगों में मची दहशत.. कचरे के ढेर में छिपा था सांप, सर्पमित्र वंश गुप्ता ने किया रेस्क्यू 


डेस्क खबर बिलासपुर../ बिलासपुर  शहर के बिजौर स्थित गायत्री एन्क्लेव कॉलोनी में शनिवार रात एक 5 फीट लंबा हिमराज सांप मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। रात करीब 9 बजे एडवोकेट मधुसूदन मणि शुक्ला के घर के बाजू में कचरे के ढेर में सांप दिखाई दिया। अचानक सांप नजर आने से कॉलोनीवासियों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


सूचना मिलने पर राजकिशोर नगर निवासी सर्पमित्र वंश गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक सांप को पकड़कर सुरक्षित डिब्बे में रखा। इसके बाद सांप को आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
सर्पमित्र की तत्परता से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद लोगों ने घरों के आसपास कचरा जमा नहीं करने और साफ-सफाई रखने की जरूरत पर भी जोर दिया।


सर्पमित्रों की ऐसी तत्परता न केवल लोगों को खतरे से बचाती है, बल्कि बेजुबान वन्यजीवों की जान बचाने में भी अहम भूमिका निभाती है।

error: Content is protected !!