डेस्क खबरबिलासपुर

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.56 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जप्त, तीन शराब तस्कर गिरफ्तार !!

Ads



अरविंद सिंह की कलम से
डेस्क खबर गौरेला। होली पर्व से पहले अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए गौरेला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है । मध्य प्रदेश के वेंकटनगर चौकी क्षेत्र से छत्तीसगढ़ लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जप्त कर लिया। पुलिस ने बोलेरो वाहन में परिवहन की जा रही 25 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 56 हजार 250 रुपये बताई गई है।जानकारी के अनुसार अवैध शराब मध्य प्रदेश के कदमसरा क्षेत्र से गौरेला थाना अंतर्गत नेवरी नवापारा लाई जा रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकते हुए कार्रवाई की। इस दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन तथा रेकी के लिए इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। जब्त वाहनों सहित कुल जुमला करीब 6 लाख 26 हजार रुपये आंका गया है।



मामले में पुलिस ने राम सिंह, बबुआ राम एवं ऋषि कुमार निवासी नेवरी नवापारा, थाना गौरेला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 179 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी संगठित शराब तस्करी से जुड़े हैं या होली के दौरान अवैध रूप से शराब खपाने के उद्देश्य से खेप लाई जा रही थी।

error: Content is protected !!