छत्तीसगढ़राजनीति

दिल्ली और पंजाब के बाद… आप तलाशेगी छत्तीसगढ़ में जमीन,चुनाव से पूर्व शक्ति आप की महारैली…. अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे चुनावी शंखनाद

बिलासपुर/ देश का दिल कहलाने वाली दिल्ली के लोगो का दिल जीतने वाली और पंजाब में राज करने वाली आम आदमी पार्टी अब छत्तीसगढ़ में भी चुनावी कदमताल करने के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर से चुनावी शंखनाद करने के लिए बिगुल फूंक दिया है…
आम आदमी पार्टी 2 जुलाई को साइंस कॉलेज ग्राउंड बिलासपुर में एक महारैली करने जा रही है..पार्टी के द्वारा इस महारैली में लगभग 1 लाख लोगो की भीड़ जुटाने का लक्ष्य प्रदेश और जिला स्तर के नेताओ को सोपा गया है…. आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला के मुताबिक सभी कार्यकर्ता इसके लिए जी जान से जुट गए है…. इस महारैली में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शामिल होने जा रहे है… जिसके लिए पार्टी के नेताओ के द्वारा प्रशासन से अनुमति मिल जाने का भी दावा किया है….बता दे कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की महारैली से 2023 के चुनाव का शंखनाद करने वाले है…केजरीवाल की महारैली को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक एवं प्रदेश प्रभारी संजीव झा लगातार कर रहे मॉनीटरिंग भी कर रहे है…. बताया जा रहा है कि प्रदेशभर के सभी पदाधिकारी महारैली को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे है…जिला स्तर पर तैयारी के लिए खगेश चंद्राकर जिला अध्यक्ष जिम्मेदारी संभाल रहे है…पार्टी कार्यकर्ताओं की माने तो अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी की है राजनीति, बीजेपी-कांग्रेस दोनों से त्रस्त हो गई हैं
2 जुलाई को होने वाली महारैली को होने वाली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान को लेकर पार्टी की ओर से बैठकों और जनसंवादों का दौर लगातार जारी है….महारैली बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगी। जिसमें एक लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको लेकर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लगातार डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे हैं… ‘आप’ की प्रदेश सचिव एडवोकेट प्रियंका शुक्ला ने बताया कि बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली महारैली को प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है इस कैंपेन को लेकर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक वर्चुअली रोजाना मॉनिटरिंग कर रहे हैं और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं
“आप” के बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सुरेश दिवाकर ने बताया कि पार्टी इस महारैली को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी कर ही है। लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश प्रभारी संजीव झा समेत चारों सहप्रभारी भी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव पहुंच रहे हैं। लोगों को महारैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इस रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने के लिए पदाधिकारी-कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं और 2 जुलाई को अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
आप के बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा, 2 जुलाई को होने वाली बिलासपुर की महारैली का प्रचार-प्रसार पूरे छत्तीसगढ़ में बहुत तेजी से चल रहा है। इसको देख कर कांग्रेस और बीजेपी बहुत बुरी तरह से घबरा गई है…2 जुलाई को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
आप” के जिला अध्यक्ष खगेश चंद्राकर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के सामने जनता को तीसरा विकल्प मिला है। जिस तरह से दिल्ली, पंजाब, गुजरात और गोवा में जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है, उसी तरह से छत्तीसगढ़ की जतना भी हम पर भरोसा जता रही है। जनता बीजेपी-कांग्रेस दोनों से त्रस्त हो गई है। अरविंद केजरीवाल की राजनीति ईमानदारी की है, इसलिए इस बार चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता “एक मौका केजरीवाल को” को देने जा रही है। अरविंद केजरीवाल की बिलासपुर में होने जा रही महारैली के लिए हर संभाग में बैठक चल रही है।
आप के प्रदेश सचिव प्रमोद पटेल ने बताया की दो जुलाई को होने वाली आम आदमी पार्टी की महारैली को सफल बनाने के लिए बिलासपुर लोकसभा की सभी विधानसभाओं एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी विधानसभाओं में गांव गांव तक पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आम जनता से जनसंवाद कर उनकी परेशानियों को सुन रहे हैं और दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा किए जाए कार्यों के बारे में जानकारी दे रहे हैं साथ ही 2 जुलाई को होने वाले इस आम आदमी पार्टी की महारैली में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रण भी दे रहे हैंl

error: Content is protected !!