Uncategorized

मोदी की नियत और नीति दोनो ठीक है: डॉ रमन सिंह

बिलासपुर / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने चहुंमुखी विकास किया है और उनकी नीयत और नीति ठीक होने की वजह से उन्होने न केवल देश में बल्कि दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है… उन्होंने कहा कि, मोदी की नीयत और नीति दोनों ठीक है, इसी वजह से दुनिया के सभी देश भारत की ओर हर मामले में टकटकी लगाये देखते रहते है। उनके 9 वर्षो के कार्यकाल में देश के प्रति व्यक्ति की आय में वृद्धि हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने यहां झूलेलाल मंगलम में आयोजित बिलासपुर लोकसभा स्तरीय व्यापार सम्मेलन में उपस्थित उद्यमियों एवं व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि, देश की 80 करोड जनता को खाद्यान निःशुल्क का वितरण किया गया। केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों को मिल रही है और अब उनके खाते में सीधे पैसा भेजा जा रहा है। केन्द्र सरकार की अनेक जनहितैषी योजनाएं कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी है। जिससे गरीबो को मिलने वाला लाभ उन्हें नही मिल पा रहा है। गरीबों के हक मारने वाली सरकार को जनता समय आने पर सबक सिखायेगी।

उन्होने सभी उपस्थितजनों से अपील की कि, आप केन्द्र सरकार के 9वर्षो की उपलब्धियों की जानकारी घर-घर जाकर देना शुरू कर दे। डॉ रमन सिंह ने उद्यमियों, व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं को आव्हान करते हुए कहा कि, अभी से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाये। आने वाला समय हमारा है और सन् 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में केन्द्र और राज्य में हमारी डबल इंजन की सरकार बनना तय है…. इस अवसर पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद अरूण साव ने कहा कि, हमारी देश की अर्थव्यवस्था काफी सुदृढ़ है और विकास की ओर अग्रसर है। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ़़9 वर्षो के कार्यकाल में देश ने काफी प्रगति किया है। हमें इस पर मंथन करना चाहिए कि, हम कहां है और हमें आगे कहा जाना है। मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान बढ़ा है पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। विश्व के बड़े नेता अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनका आटोग्राफ मांगते है उनसे मिलने लालायित रहते है।उनके नेतृत्व में हमें फिर से डबल इंजन की सरकार बनाना है। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव , अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, भूपेन्द्र सवन्नी, रजनीश सिंह, लाभ चंद बाफना मौजूद रहे।

error: Content is protected !!