बिलासपुर वेब सीरीज का नया वीडियो हुआ लांच ..!
न्यायधानी की चरमरा रही पुलिस व्यवस्था पर सवाल ..!
कप्तान साहिबा के फरमान का थानेदारों पर नही दिख रहा असर ..?

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में फिर एक वेब सीरीज का एक और बार वीडियो सामने आया है।जहा पर दो युवक गाड़ी में बैठ कर अपना वीडियो बनाकर खुलेआम धमकी चमकी देते नजर आ रहे है । इतना ही नही अपने आप को फेमस करने और समाज मे भी उत्पन करने के उद्देश्य से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस को खुली चुनौती देने में भी कोई कसर नही छोड़ी है
एक तरफ जहां पुलिस की महिला कप्तान सोशल मीडिया पर ततकाल संज्ञान लेने और आरोपियों की तत्काल पहचान कर तत्काल कार्यवाही करने का सख्त फरमान जारी किया हुआ है । वही थानेदार अपनी कप्तान साहिबा के फरमान का कोई भी सम्मान नही कर रहे है । शायद यह ही वजह है कि युवकों को खाकी और कांनून का कोई भय नही रह गया है ।
शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी एसएसपी के आदेश का सही पालन नही होने सिटी कोतवाली पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे है ? ऐलानिया युवक को गंदी गंदी गालिया और जान से मारने के धमकी देने वाले इस वीडियो के वायरल होने और पुलिस के पास पहुचने के बाद भी सिटी कोतवाली पुलिस ने गमबीर मामले में साइबर एक्ट के तहत मामला दर्ज नही किया है । जबकि जानकर भी मानते है कि सायबर एक्ट के मामला दर्ज कर पुलिस को गम्भीरता से वायरल वीडियो में दिख रहे है युवकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करना चाहिए।

अब यह पता नही चल पाया है कि सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले को उच्च अधिकारियों को शिकायत मिलने के बाद कितनी जल्दी जानकारी दी और सायबर टीम को जांच के लिए बुलवाया की नही ?
थाने से चंद दूर का यह वीडियो बताया जा रहा है और वीडियो में नजर आ रहे युवक भी गोड़पारा के बताये जा रहे है । और जिस युवक को धमकी दी जा रही है वह भी गोड़पारा का रहने वाला है । वॉयरल विडीओ से भयभीत और घबराये पीड़ित ने इस मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में भी दी लेकिन सिटी कोतवाली पुलिस ने मामूली धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़ित पक्ष को थाने से चलता कर दिया । जबकि विडीओ में आरोपियो को जान से मारने की धमकी देते साफ साफ देखा और सुना जा सकता है ।
अब देखना होगा कि अभी अभी अपराधियो के मामले में सख्त हुए एसएसपी साहिबा इस गम्भीर मामले में कब सख्त होती है ।और कब इन आरोपियों को सलाखों के बीच पहुचा पाती ताकि पुलिस का अपराधियो पर ख़ौप बना रहे । और बिलासपुर में चरमरा रही पुलिस व्यवस्था की छबि सुधर सके।

नोट महिलाओं और बच्चो को विडीओ से दूर रखें अश्लील सब्दो का उपयोग हुआ है