पूर्व मंत्री की अफसर को धमकी- दिखता तो गाड़ देता:* वो जानता नहीं Who is अजय चंद्राकर; किसानों की समस्या पर भड़के; कांग्रेस बोली- इलाज कराएं




धमतरी/रायपुर। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर एक बार फिर अपने तीखे बयान को लेकर चर्चा में हैं। धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के परेवाडीह गांव में किसानों की धान की फसल के लिए बांध से पानी छोड़ने की मांग के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।जानकारी के मुताबिक, किसान सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान अजय चंद्राकर किसानों के बीच बैठकर एक अधिकारी से फोन पर बात कर रहे थे। वायरल वीडियो में वह नाराजगी जताते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि अधिकारी का EE कहता है कि ग्रामीण नेतागिरी कर रहे हैं। इसके बाद वह कहते हैं— “दिखता तो वहीं गाड़ देता… जानता नहीं है हू इज अजय चंद्राकर।
वीडियो को लेकर अधिकारी के प्रति अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल और धमकी देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की पूरी पृष्ठभूमि और बातचीत के संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।मामला किसानों की सिंचाई की जरूरत और बांध से पानी छोड़ने की मांग से जुड़ा है। किसानों की समस्या के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल विधायक की भाषा और जनप्रतिनिधि के व्यवहार को लेकर उठ रहे हैं।
