डेस्क खबरबिलासपुर

डंकाराम EXCLUSIVE : तखतपुर में किस रसूखदार का जलवा? बिना नंबर की सफेद SUV सड़कों पर मार रही बेखौफ फर्राटा… डार्क ब्लैक फिल्म पर भी सवाल! थाने में भी नजर आई गाड़ी ..



डेस्क खबर बिलासपुर../  तखतपुर की सड़कों पर दौड़ रही एक सफेद रंग की महंगी SUV इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। गाड़ी के आगे-पीछे नंबर प्लेट नजर नहीं आने और शीशों पर डार्क ब्लैक फिल्म लगा हुआ है और यातयात नियमों की धज्जियां उड़ाते यह गाड़ी सड़को पर बेखौफ होकर अक्सर फर्राटे मारते हुए नजर भी आती ही रहती है।  इस गाड़ी की तस्वीर सामने आने के बाद होने यातायात नियमों के पालन और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। थाने परिसर में गुरुवार की दोपहर यह  यह गाड़ी थाना प्रभारी कि गाड़ी के बगल में खड़ी नजर आई है ।




आम आदमी पर नियमों का शिकंजा, तो इस गाड़ी पर मेहरबानी क्यों?
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यह SUV अक्सर सड़कों पर खुलेआम दौड़ती दिखाई देती है। इतना ही नहीं, थाने के आसपास और थाने परिसर में इस नियमों की अनदेखी करती इस  महंगी गाड़ी की मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह गाड़ी किसकी है? क्या वाहन मालिक को नियमों से छूट मिली हुई है, या फिर पुलिस की नजर अब तक इस पर नहीं पड़ी? बिना पंजीकरण नंबर के वाहन चलाने और प्रतिबंधित डार्क फिल्म के इस्तेमाल को लेकर नियम स्पष्ट हैं। ऐसे में यदि गाड़ी में ये अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
मामले को लेकर तखतपुर थाना प्रभारी ने जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि गाड़ी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल गाड़ी के मालिक और वाहन की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद अब निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। डंकाराम का सवाल—कानून सबके लिए बराबर है, तो फिर सड़क पर नियमों से बेखौफ दौड़ती इस सफेद SUV की पहचान और कार्रवाई कब होगी? और रसूखदार की पहचान कब उजागर होगी ??

error: Content is protected !!