



डेस्क खबर, कोरबा |* पसान रेंज के कोसा जंगल में एक जंगली हाथी पिछले 6 दिन से जमा हुआ है। शाम होते ही हाथी खेत की तरफ निकल जाता है। इस वजह से पसान इलाके के किसान रात भर जाग रहे हैं।

गांव के लोग बताते हैं कि धान की फसल को नुकसान का डर बना हुआ है। कई जगह हाथी के पैर के निशान भी मिले हैं। इसलिए पूरा गांव टॉर्च, मशाल लेकर एक साथ पहरा दे रहा है।

आज दोपहर गांव के कुछ लोगों ने पसान वन विभाग में जाकर बात रखी। अधिकारियों को बताया कि हाथी भगाने के लिए गांव में कोई सामान नहीं है।

इस पर वन विभाग ने कहा कि किसानों को अपने पैसे से कुछ भी नहीं खरीदना है। पटाखा, टॉर्च, मशाल, ड्रम जो भी लगेगा वो विभाग देगा। हाथी भगाने वाली टीम को पूरा साथ मिलेगा। रेंजर साहब ने बोला है कि सामान तुरंत दिलाया जा रहा है।

वन विभाग ने सबसे कहा है कि कोई भी अकेले जंगल तरफ न जाए। हाथी दिखे तो तुरंत खबर करें।

