छत्तीसगढ़

एसईसीएल ने ले लिया सब कुछ दिया कुछ भी नहीं ..! बूंद बूद पानी को तरसते ग्रामीणआंदोलन को बाध्य,..!
किया घेराव आगे भी करेंगे कोयला परिवहन को ठप्प..!

प्रदेश के सूरजपुर जिले में एक ऐसा गांव है जहां किसानों की जमीन तो एसईसीएल ने अधिग्रहित कर ली है किंतु वर्षों बीत जाने के बाद भी नौकरी और मुआवजा किसानों को नहीं मिला है इतना ही नहीं यह गांव आज की स्थिति में कोयला खदान की डिप्लेयरींंग एरिया में आने की वजह से बूंद बूद पानी को भी तरस रहा है

तकरीबन 20 वर्षों से यहां के किसान नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं इसके बावजूद स्थानीय प्रबंधन किसानों के मुआवजे और रोजगार को लेकर तनिक भी गंभीर नहीं है,,,,,, इन्हीं मुद्दों को लेकर बंशीपुर गांव के किसानों ग्रामीण महिलाओं और युवा बेरोजगारों ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया,,,,,, आंदोलनकारियों ने कलेक्टर एवं महाप्रबंधक के नाम वहां उपस्थित तहसीलदार को ज्ञापन दिया और कहा कि 15 दिवस के भीतर इनकी मांगों पर यदि विचार नहीं किया जाता है तो आगे खदानों के मुख्य द्वार पर उग्र आंदोलन करने को किसान विवश होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी आंदोलनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय प्रबंधन एसईसीएल मुख्यालय को भी इस मामले में गुमराह कर रहा है जिसके कारण रोजगार और मुआवजा का प्रकरण लंबित है अब देखना होगा किसानों की मांग कब तक पूरी होती है।

error: Content is protected !!