डेस्क खबर
आइडियाथोन में बच्चों ने दिखाया कौशल का जौहर.. आधुनिक भारत की चुनौतियों के समाधान पर नन्हे वैज्ञानिकों ने पेश किए प्रोजेक्ट..




डेस्क खबर बिलासपुर ../- भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए आज के नौनिहाल किस तरह नए विचारों के साथ तैयार हो रहे हैं, इसकी झलक बिलासपुर में देखने को मिली.. एसईसीएल के बसंत विहार कॉलोनी स्थित डीएवी स्कूल के ऑडिटोरियम में आइडियाथोन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां स्कूली बच्चों ने वर्तमान और भविष्य की समस्याओं के समाधान को लेकर तैयार किए गए अपने अभिनव प्रोजेक्ट जजों और अतिथियों के सामने प्रस्तुत किए.. कोडविद्या द्वारा एसईसीएल के सहयोग से आयोजित ‘माई स्कूल, माई स्टार्टअप’ पहल के जरिए बच्चों को अपनी प्रतिभा और नए विचारों को सामने लाने का मंच दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बच्चों ने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के तालमेल से ऐसे कई प्रोजेक्ट तैयार किए, जिनका उद्देश्य रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के साथ भविष्य की जरूरतों को पूरा करना है।
