



दीपक गुप्ता*
डेस्क खबर *पसान / कोरबा (छ.ग.) |* ग्राम पंचायत पसान के दर्रीपारा में पिछले 3 दिनों से लाइट बंद है। ग्रामीणों ने तहसीलदार पसान को लिखित शिकायत देकर बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 12 दिनों से क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। ऐसे समय में गांव में अंधेरा होने से जन-धन की हानि का खतरा और बढ़ गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है और ऊपर से कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।
लाइट बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी पानी और बच्चों की पढ़ाई को लेकर हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे में बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।
समस्त ग्राम पंचायत पसान, दर्रीपारा के ग्रामीणों ने तहसीलदार से निवेदन किया है कि उनकी गंभीर समस्या को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर दर्रीपारा में लाइट की व्यवस्था कराई जाए।

