छत्तीसगढ़

चोरी के शक में ग्रामीणों ने की युवकों की पिटाई ..!
भीड़ से छुड़ाने में पुलिस को करनी पड़ी भारी मशक्क्त ..!
पुलिस अभिरक्षा में युवकों की हुई पिटाई ..!
देखिए वीडियो ..

डेस्क खबर —चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की जमकर की पिटाई कवर्धा के पिपरिया के ग्राम खैरझिटी का है पूरा मामला चोरी के शक में 2 युवकों की हुई जमकर पिटाई।

ग्रामीणो की सूचना पर पहुँची 112 की टीम ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पिपरिया थाना में पुलिस कर रही पुछताछ मामला कवर्धा के पिपरिया थाना अंर्तगत ग्राम खैरझिटी कला का है जहा ग्रामीणों ने दो युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में बंदी बनाकर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ग्राम खैरझिटी पहुँच कर दोनों युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर पिपरिया थाना लाया गया जहां दोनों युवक से पूछताछ जारी है वही दोनों युवक कवर्धा के देवार पारा के निवासी बताए जा रहे है।

वही ग्रामीणों का आरोप है ये की दोनों युवक हर रविवार गांव में आकर चोरी करते थे और मोबाइल चोरी कर फरार हो जाते थे जिसके चलते गांव में मोबाइल चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे थे वही ग्रामीणों ने अपने गांव में सीसी टीवी कैमरे लगाया हुआ है वही आपको बता दे कि पिछले रविवार को ये दोनों युवक द्वारा गांव में मोबाइल चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया था ।

जहा रविवार को दोनों युवक मोबाइल चोरी करने के फिराक में गांव पहुँचे थे वही कुछ लोगो द्वारा चोरी करते देख ग्रामीणों ने युवकों की जमकर पिटाई कर दी वही इस मामले में पिपरिया थाना प्रभारी ने बताया की ग्राम खैरझिटी में ग्रामीणों ने दो युवकों को मोबाइल चोरी के आरोप में जमकर पिटाई की है हालांकि दोनों युवक के पास मोबाइल नही मिला और ग्रामीणों को थाना लाकर मामले पूछताछ की जा रही है वही मारपीट करने वाले ग्रामीणों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!